Monday 7 May 2018

चाची ने छुरे से 4 साल की भतीजी का गला काटा, बोली- पता नहीं तब मेरे अंदर क्या आ गया था News 24

यमुनानगर(हरियाणा)। गांव मांडखेड़ी में एक महिला ने चार वर्षीय भतीजी का छुरे से गला रेत दिया। रविवार देर शाम जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त बच्ची की मां रसोई में दूध गरम करने गई थी। घर में अन्य सदस्य भी थे। पकड़े जाने पर आरोपी महिला ने कुतर्क दिया। बोली-मुझे नहीं पता अचानक मेरे अंदर क्या आ गया था। मुझे बाद में पता चला कि बच्ची की हत्या हो गई है। जगाधरी सदर थाना प्रभारी नवीन के मुताबिक आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। हत्या में इस्तेमाल छुरा बरामद कर लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I2Qoj3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment